Showing posts with label Krishan Janam. Show all posts
Showing posts with label Krishan Janam. Show all posts

Saturday, August 11, 2012

वसुदेव द्वारा श्री कृष्ण की स्तुति || Prayers by Vasudev


When Vasudeva saw his extraordinary son, his eyes were struck with wonder. Vasudeva could understand that this child was the Supreme Personality of Godhead, Nārāyaṇa. Having concluded this without a doubt, he became fearless. Bowing down with folded hands and concentrating his attention, he began to offer prayers to the child, who illuminated His birthplace by His natural influence. Below is the same Prayer translated in Hindi as well as in English...

श्रीमद भागवत पुराण >> दशम स्कन्द >> तीसरा अध्याय 
वसुदेव जी ने कहा -- मैं समझ गया कि आप प्रकृति से अतीत साक्षात पुरुषोत्तम हैं. आपका स्वरूप है केवल अनुभव और केवल आनन्द. आप समस्त बिद्धियों के एकमात्र साक्षी हैं. [[ १३ ]]
आप ही सर्ग के आदि में अपनी प्रकृति से इस त्रिगुणमय जगत की सृष्टि करते हैं. फिर उसमें प्रविष्ट ना होने पर भी आप प्रविष्ट के समान जान पड़ते हैं [[ १४ ]]

Friday, August 10, 2012

श्री कृष्ण जन्म || Birth of Krishna ( Vishnu Puran )

Wishing all readers a very Happy and Prosperous Janamashtmi... Here's the description of the birth of Shri Krishna as described in Vishnu Puran 



श्री विष्णु पुराण > पंचम अंश > तीसरा अध्याय >
श्री पराशर जी बोले - हे मैत्रेय ! देवताओ से इस प्रकार स्तुति की जाती हुई देवकी जी ने संसार की रक्षा के कारण भगवान पुन्द्रिकाक्ष को गर्भ में धारण किया [[१]] तदनन्तर सम्पूर्ण संसार रूप कमल को विकसित करनेके लिए देवकी रूप पूर्व संध्या में महात्मा अच्युत रूप सूर्य देव का आविर्भाव हुआ [[ २ ]] चन्द्रमा की चांदनी के सामान भगवान का जन्मदिन सम्पूर्ण जगत को आह्लादित करने वाला हुआ और उस दिन सभी दिशायें निर्मल हो गयी [[ ३ ]]