Showing posts with label Janamashtmi. Show all posts
Showing posts with label Janamashtmi. Show all posts

Friday, August 10, 2012

श्री कृष्ण जन्म || Birth of Krishna ( Vishnu Puran )

Wishing all readers a very Happy and Prosperous Janamashtmi... Here's the description of the birth of Shri Krishna as described in Vishnu Puran 



श्री विष्णु पुराण > पंचम अंश > तीसरा अध्याय >
श्री पराशर जी बोले - हे मैत्रेय ! देवताओ से इस प्रकार स्तुति की जाती हुई देवकी जी ने संसार की रक्षा के कारण भगवान पुन्द्रिकाक्ष को गर्भ में धारण किया [[१]] तदनन्तर सम्पूर्ण संसार रूप कमल को विकसित करनेके लिए देवकी रूप पूर्व संध्या में महात्मा अच्युत रूप सूर्य देव का आविर्भाव हुआ [[ २ ]] चन्द्रमा की चांदनी के सामान भगवान का जन्मदिन सम्पूर्ण जगत को आह्लादित करने वाला हुआ और उस दिन सभी दिशायें निर्मल हो गयी [[ ३ ]]