Showing posts with label Age of Lord Brahma. Show all posts
Showing posts with label Age of Lord Brahma. Show all posts

Tuesday, October 29, 2013

ब्रह्मा आदि की आयु का वर्णन || The Age of Lord Brahma



Below is the text from VISHNU PURAN describing the age of our HINDU Deities...

 
प्रथम अंश >> तीसरा अध्याय > ब्रह्मा आदि की आयु का वर्णन>>>

श्री मैत्रेयजी बोले – हे भगवन ! जो ब्रह्म निर्गुण, अप्रमेय, शुद्ध और निर्मलात्मा है उसका सर्ग आदि का कर्ता होना कैसे सिद्ध हो सकता है?
श्री पराशरजी बोले – हे तपस्वियों में श्रेष्ठ मैत्रेय ! समस्त भाव पदार्थों की शक्तियाँ अचिन्त्य ज्ञान की विषय होती हैं; [उसमे कोई युक्ति काम नहीं देती] अत: अग्नि की शक्ति उष्णता के समान ब्रह्म की भी सर्गादि – रचना रूप शक्तियाँ स्वभाविक हैं. अब जिस प्रकार नारायण नामक लोक पितामह भगवान ब्रह्माजी सृष्टि की रचना में प्रवृत होते हैं सो सुनो. हे विद्वन ! वे सदा उपचार से ही उत्त्पन्न हुए कहलाते हैं. उनके अपने परिमाण से उनकी आयु सौ वर्ष की कही जाती है. उस [सौ वर्ष] का नाम "पर" है, उसका आधा परार्ध कहलाता है.