Showing posts with label Skand Puran. Show all posts
Showing posts with label Skand Puran. Show all posts

Thursday, November 1, 2012

शत रुद्रिय ( स्कन्द पुराण ) | Shat Rudriya from Skand Puran

शत रुद्रिय ( स्कन्द पुराण )

स्कन्द पुराण के अनुसार  जो प्रतिदिन प्रात:काल उठकर शत रुद्रिय का पाठ करेगा, उस पर प्रसन्न हो भगवान शिव उसे सभी मनोवाच्छित वर प्रदान करेंगे। पृथ्वी पर इससे बदकर पवित्र दूसरी कोई भी वस्तु नहीं है। यह सम्पूर्ण वेदों का रहस्य है। शतरुद्रिय का पाठ करने पर मन, वाणी और क्रिया द्वारा आचरित समस्त पापों का नाश हो जाता है। जो शतरुद्रिय का जप करता है, रोगातुर हो तो रोग रोग से छूट जाता है, कारागार में बंधा हुआ हो तो बंधन से छुटकारा पा जाता है और भयभीत हो तो भय से मुक्त हो जाता है। इन सौ नामों का उच्चारण करके जो विद्वान उतने ही फूलों द्वारा भगवान शिव की पूजा करता है और सौ बार उन्हें प्रणाम करता है, वह सब पातकों से मुक्त हो जाता है। ये सौ लिंग, सौ इनके उपासक और सौ इन लिंगों के नाम ये सभी सम्पूर्ण दोषों का नाश करने वाले माने गये हैं।

Sunday, October 21, 2012

मही नदी और महीसागरसंगम तीर्थ | Mahi River and Mahi Saagar Sangam Teerth

Skand Puran, in Kumarika Khand ( कुमारिका खण्ड ), gives detailed information about this Holy River, awarding it the status of Best place of Pilgrimage. This chapter gives this river so much Significane that I was tempted to search the net to know the present status of such an important River of Puranic Times.

Skand Puran says
मालवा नामक देश से मही नदी उत्पन्न हुई है और दक्षिण समुन्द्र में जाकर मिलती है। उसके दोनों तट परम पुण्यमय तीर्थ हैं। फिर जहाँ सरिताओं के स्वामी समुद्र से उसका संगम हुआ है उसके विषय में तो कहना ही क्या है।
पूर्वकाल की बात है, अर्जुन तीर्थ यात्रा करते हुए दक्षिण समुन्द्र के तट पर यहाँ के पांच तीर्थों में स्नान करने के लिए आये. उनमें पहला "कुमारेश" है, जो मुनियोंको प्रिय है. दूसरा "स्त्म्भेश" तीर्थ है, जो सौभद्र मुनि का प्रिय है. तीसरा "व्र्क्रेश्वर" तीर्थ है, जो इंद्र पत्नी शचि को प्रिय लगता है. चौथा "महाकालेश्वर" तीर्थ है, जो राजा करन्ध्म को प्रिय है. इसी प्रकार पांचवा "सिद्धेश" नामक तीर्थ है, जो महाऋषि  भारद्वाज को प्रिय है.
Wiki says
Geologically, the Malwa Plateau generally refers to the volcanic upland south of the Vindhya Range. Politically and administratively, the historical Malwa region includes districts of western Madhya Pradesh and parts of south-eastern Rajasthan. ( Source Link )
Mahi River, stream in western India. It rises in the western Vindhya Range, just south of Sardarpur, and flows northward through Madhya Pradesh state. Turning northwest, it enters Rajasthan state and then turns southwest to flow through Gujarat state and enter the sea by a wide estuary past Khambhat after about a 360-mile (580-km) course. The silt brought down by the Mahi has contributed to the shallowing of the Gulf of Khambhat and the abandonment of its once-prosperous ports. The riverbed lies considerably lower than the land level and is of little use for irrigation. ( Source Link )

I found the Mahi River and the Stambheshwar Temple at the bay of Cambay where Mahi River merges with the Arabian Sea. Here's the Puranic History and Significance of Mahi River as mentioned in the Skand Puran.

Saturday, September 1, 2012

दान का तत्व | Essence of Benefaction


Today I read this interesting chapter from "Skand Puran" describing the basic facts about benefaction ( दान ). This chapter tells us a story of Saint Naarad, who wished to donate some auspicious and Holly land to the most respectable Brahmins. Naarad found a place of pilgrimage named "Stambh" near the river Mahi. This land was owned by the King Dharamvarma, Saint Naarad knew that the king will donate that land to him, but Naarad did not want to own this land by requesting the King for a benefaction.
( कन्या से तथा सूद, व्यापार खेती तथा याचना से मिला हुआ धन शवल कहलाता है जो कि मध्यम श्रेणी का होता है. मुनियों के लिए केवल वेदों को पढ़ा कर दक्षिण में मिला हुआ धन ही उत्तम कहा है.)

Thursday, August 16, 2012

अर्जुन द्वारा पन्चाप्रस तीर्थ में अप्सराओं का उद्धार


पूर्वकाल की बात है, अर्जुन तीर्थ यात्रा करते हुए दक्षिण समुन्द्र के तट पर यहाँ के पांच तीर्थों में स्नान करने के लिए आये. इन तीर्थों को भी के मारे सभी तपस्वी लोग छोड़ चुके थे और दूसरों को भी वहां जाने से मन करते थे. उनमें पहला "कुमारेश" है, जो मुनियोंको प्रिय है. दूसरा "स्त्म्भेश" तीर्थ है, जो सौभद्र मुनि का प्रिय है. तीसरा "व्र्क्रेश्वर" तीर्थ है, जो इंद्र पत्नी शचि को प्रिय लगता है. चौथा "महाकालेश्वर" तीर्थ है, जो राजा करन्ध्म को प्रिय है. इसी प्रकार पांचवा "सिद्धेश" नामक तीर्थ है, जो महाऋषि  भारद्वाज को प्रिय है. अर्जुन ने इन पाँचों तीर्थों का दर्शन किया जिन्हें तपस्वियों ने त्याग दिया था. अर्जुन ने नारद आदि महा ऋषियों का दर्शन करके उनसे पूछा - महात्माओं ! ये तीर्थ तो बड़े ही सुंदर और अद्भुत प्रभाव से युक्त हैं, तो बभी ब्रह्म वादी ऋषियों ने सदा के लिए इन का परित्याग क्यों कर दिया ?

Sunday, August 5, 2012

काल द्वारा शिव स्तुति ( स्कन्द पुराण ) || Shiv Stuti by Kaal


This Stuti relates to the story of Raja Shwet ( राजा श्वेत ) in the Skand Puran. 


"काल का विनाश करने वाले देवेश्वर, आप त्रिपुरासुर का संहार करने वाले हैं | प्रभो ! जगत्पते ! आपने कामदेव को जला कर उसे अंगहीन बना  दिया है; तथा आप ही ने अत्यंत अद्भुत ढंग से दक्ष - यज्ञ का विनाश कर डाला था | महान लिंगरूप से आपने तीनों लोकों को व्याप्त कर रक्खा है | सम्पूर्ण देवतों और असुरों ने सबको अपने में ली करने के कारण आपके स्वरूप लिंग कहा है | देवदेवेश्वर ! आपको नमस्कार है | विश्वमंगल ! आपको नमस्कार है | नीलकंठ रूप में आपको नमस्कार है | मस्तक पर जटा - जूट करने वाले ! आपको नमस्कार है | आप कारणों के भी कारण हैं ! आपको नमस्कार है | आप मंगलों के भी मंगल रूप हैं ! आपको नमस्कार है | बुद्धिहीनों के पालक ! आप ज्ञानियों के लिए भी ज्ञानात्मा हैं और मनीषी पुरुषों के लिए परम मनीषी हैं | विश्व के एकमात्र बंधु महेश्वर ! आप आदि देव हैं, पुराण पुरुष हैं तथा आप ही सब कुछ हैं | वेदान्त द्वारा आप ही जानने योग्य हैं | आपकी महिमा और प्रभाव महान है | महानुभाव आपके ही नामों और गुणों का सब ओर कीर्तन करते हैं | महेश ! आप ही तीनों लोकों की सृष्टि करने वाले हैं | आप ही इनका पालन और संहार भी करते हैं | आप ही सम्पूर्ण भूतों के स्वामी हैं |"